Login


Go Back to all Media Coverages

आईआईएफएल होम फाइनेंस कंपनी ने पीएमएवाई के लाभार्थियों को दिए 7 हजार करोड़ के होम लोन

September 10, 2020 1 mins New Delhi
आईआईएफएल होम फाइनेंस कंपनी ने पीएमएवाई के लाभार्थियों को दिए 7 हजार करोड़ के होम लोन

आईआईएफएल होम फाइनेंस कंपनी ने बुधवार को बताया कि उसने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई सीएलएसएस) की क्रेडिट लिंक सब्सिडी स्कीम के तहत 7 हजार करोड़ रुपये के होम लोन बांटे हैं। कंपनी ने कहा कि इसकी बदौलत निर्बल आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस), निम्न आय वर्ग (एलआईजी) और मध्य आय वर्ग के 42,500 लाभार्थियों को एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की सब्सिडी सरकार से हासिल हुई है।

कंपनी के मुताबिक, एक हजार करोड़ रुपये की इस सब्सिडी में से 870 करोड़ रुपये से अधिक रकम ईडब्ल्यूएस/एलआईजी श्रेणी के लोगों को मिली है, जो कुल सब्सिडी का 87 फीसदी हिस्सा है। कंपनी के सीईओ मोनू रात्रा ने कहा कि आईआईएफएल पूरी तरह से आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय के ‘सबको घर’ विजन को पूरा करने की राह पर चल रही है।


उन्होंने कहा, हमने पिछले 3 महीनों के दौरान अफोर्डेबल हाउसिंग की मांग को अहम तरीके से बढ़ते देखा है। इस महामारी ने लोगों को अपने खुद के घर का मालिक होने की अहमियत समझाई है। हम अफोर्डबल हाउसिंग के भविष्य को लेकर पूरी तरह आशान्वित हैं। पीएमएवाई योजना के तहत सालाना 18 लाख रुपये तक की आय वाले घर खरीदार अपने कर्ज पर 2.67 लाख रुपये की ब्याज छूट ले सकते हैं।

Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share

More Media Coverage

More Media Coverages

    1min read min

    IIFL Home Finance launches next phase of green affordable housing

    Read More
    1min read min

    'Kutumb': IIFL announces launch of next phase of green affordable housing

    Read More
    1min read min

    IIFL launches next phase of green affordable housing

    Read More

Get instant support with existing loan related queries

Raise a Request Get instant access to your existing Loan Account with us Raise a Ticket
Call Helpline Speak with our Customer Support Executive on 1860 267 4999
Visit Nearby Branch You can walk into any of our 300+ branches, spanning across 18 states Get Directions
Our Brands & Subsidiaries
Insurance Partners